फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब समेत 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली गोलियां भी बरामद

Sat, 07 Jan 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
drugs - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिला पुलिस ने विधानसभा चुनाव में नशा तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत नशीली गोलियां व अवैध शराब रखने के अलग अलग मामलों में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और इनके खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस व एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चुनाव आयोग की हिदायतों पर कलेर पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलबीर चंद ने समेत पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव मिशरीवाला से टीचर कालोनी निवासी गुरसिमरनजीत सिंह उर्फ घुंडी को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उससे 300 नशीली गोलियां बरामद हुई। 

दूसरे मामले में थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई चरनजीत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी कार्रवाई करते हुए गांव संधवां के रजबाहे पुल से गांव मोरांवाली निवासी गुरमेल सिंह को 100 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया। थाना बाजाखाना के एएसआई कश्मीर सिंह ने समेत पुलिस पार्टी गश्त करते हुए बठिंडा रोड के पुल से बाजाखाना निवासी गगनदीप सिंह को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी लेने पर उससे 3450 नशीली गोलियां बरामद हुई। इसी तरह एंटी नारोटिक्स सेल के हवलदार सुखमंदर सिंह ने गांव किलानौ से फरीदकोट निवासी सोनू को शराब की 9 बोतलें रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना सदर कोटकपूरा के हवलदार नछतर सिंह ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार गांव मढ़ाक निवासी रणजीत सिंह को शराब की 2 पेटियों समेत गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


एक अन्य मामले में थाना जैतो के एएसआई सिकंदर सिंह ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गांव मत्ता से महंत सिंह को 71 बोतलें शराब रखने के आरोप में काबू किया। वहीं थाना बाजाखाना के एएसआई जगदेव सिंह ने भी सूचना के आधार पर गांव घनीएवाला में छापेमारी करते हुए बलदेव सिंह को शराब की 36 बोतलें रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें