चंडीगढ़ में 67 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने जहर निगल कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। बुजुर्ग ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की वजह और जिम्मेदार लोगों के नाम भी लिखे हैं। आरोपियों में एक महिला का नाम भी शामिल है।
मृतक की पहचान मनीमाजरा निवासी 67 वर्षीय सतीश कुमार के तौर पर हुई है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक सतीश कुमार के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने फाइनेंसर, उसकी पत्नी और फाइनेंसर के भाई पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
मनीमाजरा के पुरोहित मोहल्ला के रहने वाले ने मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता सतीश कुमार रोजाना गुरुद्वारा जाते थे। बुधवार सुबह 7 बजे वह कुछ काम बोलकर घर से निकल गए। पिता ने कहा कि वह बस में कहीं जा रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे उन्हें पीजीआई से घटना की जानकारी मिली। मृतक पंजाब पीटीएल विभाग से रिटायर्ड थे। सुसाइड नोट में लिखा कि सुना है चंडीगढ़ पुलिस सीनियर सिटीजन की बहुत मदद करती है। मेरे जाने के बाद इन पर कार्रवाई जरूर करना।
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा डीजीपी साहब मैं फाइनेंसर ईदम खान गिल से बहुत परेशान हूं। मृतक ने लिखा कि उसने फाइनेंसर, उसकी पत्नी सोनी और फाइनेंसर के भाई ताज मोहम्मद से 12 लाख रुपये लिए थे। इसके उन्होंने 15 लाख रुपये लौटाने थे। उन्होंने फाइनेंसर को 13 लाख रुपये लौटा दिए थे। लेकिन फाइनेंसर ने 2 लाख के 26 लाख बना दिए।
फाइनेंसर की पत्नी मारने के लिए आई थी
आरोपों के मुताबिक फाइनेंसर ने सतीश कुमार के घर के एक फ्लौर पर भी कब्जा कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखा कि इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया हुआ है। इनसे परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक ने लिखा कि ईदम खान कहता है उसकी जान पहचान पूरे चंडीगढ़ पुलिस में है। बड़े अफसरों तक जान पहचान है। कल तो फाइनेंसर और उसकी पत्नी सोनी ने उन्हें बहुत परेशान किया। कल इसकी पत्नी मुझे मारने को आई थी। यह पूरी घटना 20 जून की है।
जान से मरवाने की देता था धमकी
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि फाइनेंसर कहता था कि वो आएगा तो सभी को देख लेगा। पता नहीं वो शख्स कौन है। जिससे वह मरवाने की धमकी देता था। वहीं फाइनेंसर का भाई हमारे घर पर ताला लगाने की धमकी देता है। इन सभी से परेशान होकर सतीश कुमार ने जान दे दी।