फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर: दलित नाबालिग को अगवा कर 5 युवकों ने किया दुराचार

Fri, 17 Feb 2017 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र निवासी एक दलित परिवार की नाबालिग से कुछ युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है व मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में करीब साढे़ 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने बताया कि अपने पति की मौत के बाद वह अपने रिश्तेदार के पास आश्रय लेकर रहने लगी। लोगों के घरों में कार्य कर अपना जीवन यापन शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि वीरवार शाम करीब 7 बजे जब उसकी बेटी घरों में कार्य कर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार तीन युवकों व बाइक पर सवार दो युवकों ने जबरन उसे कार में डाल लिया और अज्ञात स्थान पर सामूहिक दुराचार के बाद वे रात करीब 9 बजे हनुमानगढ़ रोड पर बेसुध हालत में फेंककर फरार हो गए। 

वहां के चौकीदार ने उसकी बेटी को बेसुध पड़ा देख शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी बेटी को घर पहुंचाया, जिसे उन्होंने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि महिला पुलिस सहित पांच पुलिस कर्मचारियों ने सरकारी अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए। उसने चार आरोपियों की पहचान बताई है। उन बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें