फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक साथ 4 बैंक मैनेजरों की मौत, कार के परखच्चे उड़े

Mon, 13 Feb 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार बैंक मैनेजरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कठुआ के नजदीकी क्षेत्र बरनोटी में सोमवार को बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही बैंक के चार मैनेजरों की मौत हो गई। चारों जेएंडके बैंक की पठानकोट शाखा में कार्यरत थे और कार में सवार होकर जेएंडके से पठानकोट आ रहे थे। हादसे में दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान ब्रांच मैनेजर मोहन सिंह, अकाउंट मैनेजर अनिल गुप्ता व लोन मैनेजर राकेश चारक व अजय कौल सभी निवासी जेएंडके के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएंडके बैंक की गुरदासपुर रोड स्थित पठानकोट शाखा में कार्यरत बैंक अधिकारी सोमवार को अपनी जेके नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर पठानकोट आ रहे थे।

कठुआ के नजदीकी क्षेत्र बरनोटी के पास सामने से आ रही जेके नंबर की एक बस के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य घायलों ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें