फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट स्टेशन में घुसने की कोशिश में 3 युवक गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन के वर्जित क्षेत्र में सोमवार शाम को मोटरसाइकिल सवारों के जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने युवकों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आईबी ने युवकों से तीन घंटे पूछताछ की। तीनों के खिलाफ वर्जित क्षेत्र में घुसने और अपराध की नीयत से घुसने का मामला दर्ज किया है। उधर, युवकों ने पुलिस से कहा कि उन्हें नही पता था कि यहां अंदर जाना मना है। वे सिर्फ घूमने के मकसद से अंदर जाना चाहते थे।

सोमवार शाम को करीब छह बजे एक मोटर साइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों ने बहलाना गेट की तरफ से 12 वीं विंग एयरफोर्स स्टेशन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। एयरफोर्स गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने स्टेशन के भीतर से तीनों युवकों को काबू कर लिया और सेक्टर 31 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन में चारों तरफ अज्ञात युवकों के अंदर घुस आने की खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि एयर फोर्स स्टेशन के गेट पर जब युवकों को रोका गया तो उन्होेंने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी और भीतर घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं सभी आरोपी

सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने  बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के असिस्टेंट सिक्योरिटी अफसर टी एस ठाकुर की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सुहैब और इमरान अहमद के रूप में हुई है। मोहम्मद सुहैब और इमरान अहमद  मनीमाजरा में रहते हैं जबकि मोहम्मद अजीम बलटाना में रहता है। तीनों मनीमाजरा की मोटर मार्केट में मैकेनिक का काम करते है। मोहम्मद अजीम बिजनौर के नजीबाबाद और मोहम्मद सुहैब और इमरान काजीवाला के निवासी हैं।

एसएचओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने बताया कि वे एयरफोर्स स्टेशन के भीतर सिर्फ घूमने के मकसद से जाना चाहते थे।  जिस पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तीनों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ वर्जित क्षेत्र में घुसने और अपराध की नीयत से घुसने का मामला दर्ज किया है। बाद में तीनों को बेल मिल गई।

वहीं, पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद फोर्स और जांच एजेंसियां काफी सतर्क हो गई हैं। मंगलवार को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों ने तीनों युवकों से करीब तीन घंटे तक गहन पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें