फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में स्पेशल नाके पर 3 करोड़ रुपए पकड़े, आरोपी बैंक का मैनेजर

Thu, 12 Jan 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खरड़-कुराली नेशनल हाईवे-21 पर लखनौर पेट्रोल पंप के पास स्पेशल नाके पर फ्लाइंग स्कवॉयड व पुलिस की टीम ने एक गाड़ी से तीन करोड़ रुपये बरामद किए हैं। सारे नोट 2000, 500 और सौ-सौ के थे। पैसे लेकर जा रहे व्यक्ति की पहचान सतबीर सिंह कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर होशियारपुर के रूप में हुई है। मौके पर बैंक मैनेजर कैश संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद थाना कुराली की पुलिस ने बरामद राशि को इनकम टैक्स को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर स्पेशल टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान एक कार सड़क पर खड़ी थी। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस को तीन करोड़ रुपये की नगदी बरामद हुई। जब इस संबंध में व्यक्ति से पूछा गया तो उसने खुद को कोऑपरेटिव बैंक होशियारपुर का मैनेजर बताया। पुलिस ने तुरंत इस राशि को कब्जे में ले लिया। साथ ही इस मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई। इस संबंध में इनकम टैक्स को सूचित कर राशि विभाग के हवाले कर दी गई। 

कुराली के एसएचओ सनताम सिंह ने कैश बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिक्रयोग है कि इससे  पहले पुलिस ने फेज-6 स्थित ढोला वाले चौक से एक व्यक्ति को 1.68 लाख की नगदी समेत गिरफ्तार किया था। उस व्यक्ति ने बताया कि वह विभिन्न शोरूम मालिकों को कमीशन पर नोट देता था। पुलिस ने नोट जब्त कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार लेकर चल पाएंगे

100 note - फोटो : Demo Pic
जीप से मिले तीन लाख रुपये
बुधवार को कुराली स्थित टोल प्लाजा पर लगाए गए विशेष नाके पर पुलिस ने एक जीप से तीन लाख रुपये बरामद किए। जीप लेकर जा रहे व्यक्ति की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप मेें हुई है। वह मौके पर पैसे संबंधी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका। इसके बाद उक्त राशि को जब्त कर इनकम टैक्स के हवाले कर दिया गया।

50 हजार लेकर चल पाएंगे
राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अब 50 हजार से अधिक की नगदी लेकर नहीं चल सकता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति लेकर जाता है तो उसे नगदी संबंधी प्रमाण देने होंगे।

बलौंगी में 1.72 लाख पकड़े
नेशनल हाईवे-21 पर पुलिस ने बलौंगी बैरियर पर स्पेशल नाके पर पुलिस ने एक कार से 1.72 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी नोट 100, 50 और 10 के थे। आरोपी की पहचान रविंदर सिंह निवासी अटावा (चंडीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने पैसे इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिए है। मामले की जांच आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें