फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-दादी बनी नवजात बच्ची की जान की दुश्मन, गला घोंटकर बेड में छिपाया

Thu, 07 Sep 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
22 दिन पहले जिस मां ने नवजात बच्ची को जन्म दिया था, उसी ने अपनी सास के साथ मिल गला घोंटकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं अपने इस पाप पर पर्दा डालने के लिए उन्होंने बच्ची का शव बेड के अंदर छिपा दिया और अफवाह फैला दी कि कोई उनकी नवजात बच्ची को उठाकर ले गया है।
विज्ञापन


हालांकि तफ्तीश में हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सास-बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना राही बस्ती इलाके की है। डीएसपी सिटी राजेश छिब्बर ने बताया कि स्थानीय राही बस्ती में रहने वाली ममता पत्नी प्रितपाल सिंह ने करीब 22 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। परिवार वालों ने मासूम का नाम मनदीप कौर रखा था।

जब ममता का ससुर जज सिंह घर आया तो उसकी पत्नी कमलेश कौर ने बताया कि नवजात मनदीप कौर को कोई अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसकर बेड से उठाकर ले गया। यह कहकर दोनों सास-बहू जोर-जोर से रोने लगीं। इतने में वहां मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैलाई अफवाह कि कोई बच्ची को उठा ले गया है

- फोटो : DEMO Pics
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। डीएसपी छिब्बर ने बताया कि उनको भी यही बताया गया कि उनकी नवजात बच्ची को कोई उठाकर ले गया है। इतने में किसी ने घर के अंदर से आवाज दी कि लड़की बेड के बीच पड़ी है। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

जब जज सिंह ने अपनी पत्नी कमलेश कौर व बहू ममता से पूछताछ की तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सकीं। जज सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी नवजात पोती मनदीप कौर की हत्या उसकी पत्नी कमलेश कौर व बहू ममता ने मिलकर की है। डीएसपी ने बताया कि जज सिह ने बयान के आधार पर बच्ची की मां ममता और दादी कमलेख कौर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें