चंडीगढ़ में सोमवार सुबह पीजीआई चौक केपास एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। सुबह करीब 10 बजे पुलिस कं ट्रोल रूम में सूचना आई थी कि पीजीआई चौक के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी है, जिसके बाद पीसीआर की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसे जीएमएसएच-16 ले गई।
पुलिस के अनुसार मृतक करीब 35 वर्ष का था, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक के हुलिए के बारे में आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।
मोटर मार्केट में मिला शव
मनीमाजरा मोटर मार्केट मनीमाजरा के शोरूम नंबर-368 के सामने पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दयाराम का कहना कि शव किसी भीख मांगने वाले का लगता है। जिसकी उम्र लगभग 65 साल है।
आसपास के लोगों से जांच करने पर पता चला कि मरने वाला दो बजे तक ठीक था। अचानक किसी ने शाम को 5 बजे चेक किया तो वह मृत पड़ा था। लोगों ने पुलिस को बताया कि मरने वाला मोटर मार्केट में भीख मांगता था। लेकिन किसी को उसका नाम और पहचान नहीं मालूम है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है।