नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल
पंचकूला। शहर में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया हैं। 10 साल की मासूम ने महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पंचकूला अदालत में पेश किया जहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग पिछले कई सालों से अपनी मौसी के साथ पंचकूला में रह थी। नाबालिग से दुष्कर्म का ये मामला 13 दिसंबर तड़के सुबह चार से पांच बजे के बीच का है जब पीड़िता शौच के लिए गई तो इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया, परिजनों ने मामले की शिकायत महिला थाने को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया हैं। जांच अधिकारी कमला देवी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और फिर पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।