घर नहीं लौटी युवती, गुमशुदगी का केस दर्ज
पंचकूला। युवती के घर वापस नहीं आने पर पिता ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी को केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में नाडा साहिब के रहने वाले पिता ने बताया कि उसकी बेटी 11 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसकी तलाश की जाए। युवती के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में अंदेशा जताया है कि उसकी बेटी सेक्टर -15 के रहने वाले तगराज के साथ शादी करने की नियति से भी जा सकती है। पिता की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।