पूर्व उपायुक्त के घर में चोरी की कोशिश
पंचकूला। सेक्टर-6 में चोरों ने पंचकूला के पूर्व डीसी के घर में चोरी की कोशिश की। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व डीसी एसके मोंगा ने बताया कि बीती शुक्रवार रात उनके घर में किसी ने घुसकर चोरी करने की कोशिश की। उन्होंने रात के समय में घर के आसपास पुलिस की गश्त करवाने की मांग की है। मोंगा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 457 और 511 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।