फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर बैग ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर बैग ले उड़े
विज्ञापन

पंचकूला। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे सेक्टर-20 की मार्केट में एक गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात युवक बैग लेकर फरार हो गये। सेक्टर-20 में अंकुर दुकान चलाते हैं और उनकी वरना कार मार्केट में ही खड़ी थी। अंकुर के अनुसार मार्केट में लगभग साढ़े 9 बजे जब वह गाड़ी के पास आये, तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी में रखा बैग शीशा तोड़कर आरोपी लेकर फरार हो गये थे। बैग में लगभग 40 से 50 हजार रुपये एवं कुछ जरूरी दस्तावेज थे। अंकुर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर आसपास लेकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। लेकिन उनमें कुछ साफ नहीं दिखा रहा था। कई दुकानें रात होने के चलते बंद हो चुकी थी। इसलिए पुलिस की ओर से शनिवार सुबह दुकानों के कैमरे चेक किए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले को लेकर थाना-20 में अभी डीडीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें