पेट्रोल पंप मालिक पर एससी/एसटी का केस
पंचकूला। शहर के एक पेट्रोल पंप मालिक पर पुलिस ने पंप के सुपरवाइजर विजय बराड़ की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विजय बराड़ निवासी आशियाना कंप्लेक्स सेक्टर-20 ने बताया कि वह पिछले दो सालों से चावला सर्विस सेंटर पैट्रोल पंप चंडीमंदिर बतौर सुपरवाइजर काम करते थे। पैट्रोल पंप के मालिक इंद्रजीत सिंह चावला और उनके बेटे संगम पर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मेरे भाई की पत्नी का ऑपरेशन 30 अक्तूबर 2018 को होना था। उसी दिन आरोपी इंद्रजीत ने उन्हें अपने कैबिन में बुलाया और कहा कि जो तूने पैसे उधार लिये है, वह आज ही दे दे तो मैंने उनसे विनती कि मेरे सैलरी से आप थोड़े-थोड़े पैसे करके काट लेना तो उन्होंने आज ही पैसे देने के लिए कहा। इसके बाद इंद्रजीत ने उसे अपशब्द कहे और मेरी जाति को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही। पुलिस ने धारा 34, 506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।