फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन छीनने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला के गले से चेन छीनने वाले दो गिरफ्तार
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच पुलिस ने सेक्टर-12-ए निवासी डॉ मीनू शर्मा की चेन छीनने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान नवीन, गांव हाजीपुर जिला अलवर राजस्थान, भूपिंद्र शर्मा निवासी आदर्श विद्या मंदिर अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि 26 नवंबर को दोनों ने अपने एक साथी के मदद से शाम करीब पौने तीन बजे स्कूल बस से बच्चों को लेकर आई महिला डॉ. मीनू शर्मा के साथ वारदात की थी। मीनू ने वारदात की शिकायत सेक्टर-14 थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें