दो क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.25 लाख रुपये
पंचकूला। सेकटर-सात निवासी व्यक्ति ओम नारायण भार्गव के दो क्रेडिट कार्ड से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ओम नारायण भार्गव ने बताया कि उनके पास दोनों क्रेडिट कार्ड लॉक थे। बैंक की ओर से फोन आया कि आप अपने कार्ड का ओटीपी नंबर डालिए। मेसेज बैंक से आया था। इस पर मैंने विश्वास कर लिया। इसके बाद मेरे दो क्रेडिट कार्ड से एक लाख पचीस हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।