शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर केस दर्ज
पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसके पड़ोस के मकान में रहने वाले रोजाना शराब के नशे में गाली-गलौच करते हैं, जिससे उनका जीना दुश्वार हो गया है। एमडीसी थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमडीसी निवासी दिनेश कुमार ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह मकान नंबर-498 में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में ही रहने वाले मोनू, रवि, राधे, सुनील, अंकित रोजाना शराब पीकर झगड़ा करते हैं। 21 नवंबर को भी उन्होंने रात 9 से 11 बजे तक गाली गलौच की। अंदर से बच्चों की आवाज आ रही थी। जब उन्होंने कहा कि गाली क्यों दे रहे तो मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।