खटौली हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता निकली लवली
खटौली गांव में बुजुर्ग महिला समेत तीन मासूम बच्चों की हत्या की साजिश मृतक राजबाला की बड़ी बेटी लवली ने रची थी। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए दो सुपारी किलर को हायर किया था। इसके बाद पति के साथ मिलकर मां और तीन बच्चों की हत्या करवाई थी। अभी तक की जांच में निकल कर आया है कि वारदात में दो और करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। जोकि लवली के बहुत नजदीकी बताए जा रहे हैं। वह भी पुलिस की रडार पर हैं। बता दें कि राजबाला की बड़ी बेटी लवली और उससे छोटी बेटी बंटी की शादी एक ही घर में हुई है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि हत्याकांड में बंटी का देवर पवन और उसका बेटा अभिमन्यु भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इस दृष्टि से पुलिस जांच कर रही है और स्पष्ट नहीं हो पाया है।