फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


- कार में सात सिलेंडर अवैध रूप से रखे हैं, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के सामने वीरवार को एक ऑटो को टक्कर मारने के मामले में ऑटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर इंडिका कार के चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इंडिका कार का चालक आरोपी अभयपुर का रहने वाला है। हमने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली है। पुलिस की ओर से उसके घर पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि वह सिलेंडर को लेकर कहां जा रहा था।
विज्ञापन

वीरवार सुबह आठ बजे सेक्टर-15 स्थित पेट्रोल पंप के सामने कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इस दौरान चार बच्चे चोटिल हो गए थे। वहीं घटना के बाद इंडिका कार चालक ऑटो लेकर फरार हो गया था। यदि पेट्रोल पंप के सामने सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इंडिका कार में सात सिलेंडर रखे गए थे। अगर यह पेट्रोल पंप के सामने फट जाता तो ब्लास्ट हो जाता। पंचकूला में ब्लास्ट की घटना से काफी नुकसान पहुंच सकता था। सेक्टर-19 पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि ऑटो में स्कूल के स्टूडेंट्स का चलना बैन है। इसकेे बाद शहर में ऑटो चल रहे हैं। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें