नशे की हालात में हुल्लड़बाजी करते तीन गिरफ्तार
पंचकूला। नशे की हालत में हुल्लड़बाजी करने वालेे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गश्त के दौरान युवकों को गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान खड़क मंगोली गेट नंबर तीन के पास तीन युवक नशे की हालत में हुल्लड़बाजी कर रहे थे। पुलिस ने थाना -5 में मामला दर्ज कर खड़क मंगोली निवासी मनोज कुमार, साहिल, राजेश को गिरफ्तार किया।