फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडा गांव के सत्यनारायाण मंदिर में महंत के साथ 1 लाख 65 हजार रूपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महंत और चेले को कमरे बंद एक लाख 65 हजार रुपये लूट कर लुटेरे फरार
विज्ञापन

टोडा गांव के सत्यनारायण मंदिर में महंत से नकदी और सोने की अंगूठी लूटी

- बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम, फिर फोन ढूंढा और ग्रामीणों को दी सूचना
- खिड़की तोड़कर बाहर आए महंत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी। गांव स्थित टोडा सत्यनारायण मंदिर में महंत से लुटेरों ने मारपीट कर एक लाख 65 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार रात टोडा सत्यनारायण मंदिर में महंत रघुनाथ गिरी सोए हुए थे कि अचानक से रात एक बजे अज्ञात युवक ने दरवाजे पर लात मारी। जिस वजह से कमरे के अंदर लगी कुंडी खुल गई और इतने में महंत समझते कि एक युवक ने महंत के सिर पर रॉड मारी और बंधक बनाकर चारपाई पर बैठा दिया। एक लुटेरे ने महंत का मोबाइल बाहर फेंक दिया। जिसके बाद महंत के झोले और अन्य सामानों को लुटेरों ने खंगालना शुरू कर दिया और एक लाख रुपये 65 हजार रुपये व सोने की अंगूठी लूट ली। महंत जब विरोध करने लगे तो हथियार लिए बाहर खड़े युवक ने गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच महंत का चेला रणजीत जैसे ही आया तो लुटेरों ने उसे भी पकड़ कर महंत के साथ बंधक बना लिया। लूट के बाद महंत और चेले को कमरे में बंद करके बाहर से दरवाजा लगाकर भाग गए। इसके बाद महंत ने किसी तरह बाहर निकलकर खिड़की को तोड़ा और बाहर फेंके गए मोबाइल को ढूंढ कर ग्रामीणों को फोन पर लूट की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम महंत रघुनाथ गिरी को पंचकूला सामान्य अस्पताल लेकर आए और वहां उपचार करवाया और फिर मंदिर में पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें