फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 से भी एक नाबालिग लड़की लापता
विज्ञापन

पंचकूला। नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केस नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया। परिजनों ने नाबालिग की खोजबीन के बाद पुलिस को सूचित किया। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-21 निवासी मेरी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी 31 अक्तूबर को घर से कहीं बिना बताए चली गई है। मेरी पत्नी घर में 12 बजे आई। उसने छोटे लड़के से पूछा कि बेटी कहां गई है, तो वह बता नहीं पाया। इस पर नाबालिग की मां ने पिता को इस बात की जानकारी दी। पिता ने काफी खोजबीन की। इसके बाद वह नहीं मिली। पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह महेशपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। मेरी पत्नी भी प्राइवेट नौकरी करती है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकयत दी। पुलिस ने थाना -5 में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें