फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता दस दिन से नहीं लौटा, बेटे ने दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता दस दिन से नहीं लौटा, बेटे ने दर्ज कराया गुमशुदगी का मामला
विज्ञापन

चौकी जाने की बात कहकर घर से निकला था पिता
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पिता के दस दिन तक घर नहीं आने पर बेटे ने गुमशुदगी का मामला चंडीमंदिर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता चंद्रमोहन गांव चठिया भौज नग्गल मोरनी का रहने वाला है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 10 अक्तूबर को घर से मोरनी स्थित चौकी जाने की बात कहकर आए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं आए। चंद्रमोहन ने बताया कि मेरे पिता चमन सिंह के खिलाफ मेरी मां ने पंचकूला महिला थाने सेक्टर -5 में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने पिता के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को 10 अक्तूबर को चौकी बुलाया गया था। मेरे पिता घर से चौकी जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद वह चौकी नहीं गए। चंद्रमोहन ने दी शिकायत में बताया कि उनके पिता को कहीं किसी ने अनजान जगह पर रखा हुआ है। इसलिए उनके पिता की तलाश की जाए। मामले की सूचना पर पुलिस ने धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि वह चौकी नहीं आए। उनकी तलाश जारी है। चंद्रमोहन की शिकायत पर मामला चंडीमंदिर थाने में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें