फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से बाइक टकराने पर दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से बाइक टकराने पर दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू कर दी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ट्रक से बाइक टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में प्रभजीत सिंह ने बताया कि रात 11 बजे उसका छोटा बेटा मोनु और उसका दोस्त मनदीप मनीमाजरा से शहीदी गुरुद्वारा हरिपुर बद्दी, हिमाचल प्रदेश में माथा टेकने जा रहे थे। मोनू और मनदीप एक ही बाइक पर सवार थे। प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह और उसका दोस्त जगतार सिंह दूसरी बाइक से उनके पीछे जा रहे थे। रात 11.30 बजे जब वे पुराना पंचकूला से थोड़ा आगे पिंजौर की तरफ जीटी रोड़ पर पहुुंचे थे। जीटी रोड पर एक ट्रक बिना इंडीकेटर जलाए खड़ा था। इस दौरान मनदीप ने बाइक के ब्रेक लगाए, लेकिन बाइक कंट्रोल में नहीं आई और खड़े ट्रक से टकरा गई। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर भी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों लड़कों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चंडीमंदिर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चंडीमंदिर के थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले में 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें