फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में युवक गिरफ्तार
जिला अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में आरोपी अजय गनसर पिपली निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आररोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवती ने सेक्टर- 16 चौकी में शिकायत दी थी कि वह राजीव कालोनी की रहने वाली है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अजय गुनसर नाम का युवक जोकि पीपली (कुरुक्षेत्र) का रहने वाला है। वे कुछ दिन पहले पंचकूला में अपनी मौसी के घर रहने के लिए आया था। उसने पीड़ित को अपने झूठे प्यार के झांसे में फंसाया और शादी के झूठे दिलासे देने लगा। धीरे-धीरे पीड़ित उसकी बातों में आ गई। वह उसे बहला फुसलाकर घर वालों से चोरी छिपे अपने साथ पिपली ले गया। पीड़ित के घर से गायब होने के बाद उसके पिता ने पांच अक्तूबर को सेक्टर-16 की चौकी में बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दे दी थी। गुमशुदगी के ठीक पांच दिन बाद पीड़ित पंचकूला पहुंचीं। अपने पिता के घर जाने के बजाय वह सीधा सेक्टर -16 की पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि अजय गुनसर ने एक हफ्ते तक अपने साथ रखते हुए शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देते हुए अजय के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने गुहार लगाई है। पुलिस चौकी इंचार्ज बलदेव मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अजय के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पीड़ित का सेक्टर छह स्थित सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें