फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न पर पति -सास जीजा ननद सहित दो रिश्तेदारों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पति, सास, जीजा, ननद और दो रिश्तेदारों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सभी पर धारा - 323, 506, 406, 498ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 के थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि सेक्टर-4 की रहने वाली युवती ने अपनी दी गई शिकायत में बताया कि वह अग्रवाल परिवार से है। उसने एमएससी फैशन डिजाइनिंग से पूरी की है। उसके पिता और भाई राइस मिलंग और गुड्स ट्रेडिंग का काम पंजाब में करते है। उसकी शादी 12 मई 2018 को सौरभ गर्ग के साथ हो गई थी। शादी से पहले छह मई केे मेरे भाई और भाभी ससुराल में मेरे विवाह का निमंत्रण देने गए तो मेरे पति सौरभ गर्ग और सास ने जेवरात और महंगे सामनों की सूची, जिसका खर्च 40 लाख था। इन्होंने मेरे भाई को दे दी। उन्होंने यह जानकारी माता पिता को इसलिए नहीं दी कि कहीं वह यह बात सहन न कर पाए कोई बड़ा हादसा घर में न हो जाए। परिजनों ने 40 लाख रुपये खर्च कर मेरी शादी कर दी। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ झगड़ा शुरू कर दिया। मेरे भाई ने इसके बाद भी सास को दो लाख रुपये की रकम दी कि वह अपना गहना खरीद लें। इसकेे बाद भी वह गहने नहीं खरीदे। उन्होंने मुझे लगातार प्रताड़ित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सौरभ गर्ग, सास देवी गर्ग, जीजा संदीप कुमार, ननद मोना, ज्योत्सना तायल और ललित सिंगला के उपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना -5 के थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें