फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ और मुंशी पर गलत मामला दर्ज करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएचओ और मुंशी पर गलत मामला दर्ज करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

डीसीपी को लिखे पत्र में कहा, साजिशन दर्ज की गई हमारे ऊपर एफआईआर
मामले की शिकायत पर मिला है जांच का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दो भाइयों पर हमले के मामले में आरोपी नरंगा राम ने डीसीपी को शिकायत दी है कि हमारे उपर चंडीमंदिर एसएचओ नवीन कुमार और मुंशी राकेश कुमार ने उन पर गलत मामला दर्ज किया है। पुलिस हमारे साथ पक्षपात कर रही है। इस कारण हमारे ऊपर धारा 147, 149, 341, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। हम जब नितिन के खिलाफ शिकायत देने गए तो मामला दर्ज नहीं किया। वहीं नितिन की शिकायत पर हमारे ऊपर मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए। डीसीपी की नामौजूदगी में यह डीएसपी जसपाल को यह लेटर दिया गया। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं चंडीगढ़ मंदिर के थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि नितिन की गाड़ी पर रिंकू और उसके साथी मोंटी, विपिन, विशाल ने गाड़ी से टक्कर मारी थी। इसलिए मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सही की गई है। हम पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं मामले में आरोपी बनाए गए नारंगा राम ने बताया कि पुलिस हमारी नहीं सुन रही है। इसलिए हमने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें