फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के घर से गन प्वांइट पर पाँच आरोपियों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम,नगदी सहित ज्वैलरी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरपंच के घर से गन प्वांइट पर पांच आरोपियों ने की लूटपाट
विज्ञापन

- आरोपी घर में रखे 70 हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवर ले भागे
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पूर्व सरपंच के घर में घुस कर गन प्वाइंट पर पांच युवक लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूर्व सरपंच जसविंद्र निवासी गांव कीरतपुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह निवासी गांव कीरतपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 395, 397, 506 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को गोहाना में आयोजित रैली में गया हुआ था वापिसी के दौरान रात करीब 10 बजे जब वह वापिस घर पहुंचा तो कार को घर में खड़ी करने के लिए हार्न बजाया तो घर से कोई भी परिवार का सदस्य बाहर नहीं आया। घर का मेन गेट खुला हुआ था तो मैंने कार अंदर खड़ी कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद उसने गेट को ताला लगाने के लिए देखा तो ताला वहां नहीं था तो उसे लगा कि ताला घर के साथ बनी उनकी दुकान में रखा होगा। जसविंद्र ने बताया कि उसके बाद वह दुकान पर गया, लेकिन वहां ताला नहीं मिला। उसके बाद वह वापिस आकर घर में मुंह धोने लगा तो पीछे से घात लगाए हुए पांच आरोपियों ने उसके ऊपर गन बंदूक तान दी और धमकी देते हुए कहा कि हमने तुम्हारे परिवार को अंदर कमरे में बंद कर रखा है और जो भी तुम्हारे पास है उसे हमारे हवाले कर दो नहीं तो ज्यादा नुकसान हो जाएगा। जसविंद्र ने बताया कि उसकी जेब में 2700 सौ रुपये थे जो उसने आरोपियों को दे दिए। उसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के सिर पर चोट मार कर बाथरूम में बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी घर में रखी 70 हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवर यहां तक कि बच्चों की गोलक लेकर अपनी बाइक पर सवार हो कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुहार लगाते हुए बताया कि आरोपियों में से एक चोर मंदीप सिंह है जिसको उसने आवाज से पहचान लिया है। आरोपी मंदीप सिंह और उसके अन्य चारों साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें