फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कार को टक्कर वाले आइटीबीपी के जवान पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के ट्रक से कार को टक्कर वाले जवान पर केस
विज्ञापन


- घायल के बयानों के बाद चंडीमंदिर थाने की पुलिस ने दर्ज किया मामला
- चालाक अशोक कुमार पर धारा 279, 337, 427 के तहत मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ट्रक से कार को टक्कर मारने के मामले में आईटीबीपी जवान अशोक कुमार पर चंडीमंदिर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर -25 के रहने वाले ओमप्रकाश जोशी हाईवे कार्यालय अथॉरिटी ऑफ इंडिया में बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वह चार अक्तूबर को ऑफिस से अपने घर खाना खाने जा रहे थे। तभी आईटीबीपी के जवान ने ट्रक को रांग साइड लाकर उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। चंडीमंदिर थाने के थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि आईटीबीपी के चालक अशोक कुमार उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने ट्रक को गलत दिशा में चलाते हुए टक्कर मार दी। इस कारण डिप्टी जनरल मैनेजर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल होने की जानकारी के बाद पहुंची पीसीआर ने उन्हें जनरल अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती कराया। हालात खराब होने के बाद परिजनों ने उन्हें प्राइवेट सेक्टर-21 के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालात और बिगड़ गई। इसके बाद वह फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराए गए। इलाज के बाद जब वह बोल पाए तो पुलिस की ओर से उनके बयान दर्ज किए गए। बयानों के आधार पर पुलिस ने आईटीबीपी के ट्रक चालाक अशोक कुमार पर धारा 279, 337, 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें