फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान युवक फंदा लगाकर दे दी जान
पंचकूला के सेक्टर-17 में पेश आया मामला, परिजन बोले, आत्महत्या नहीं हत्या हुई है
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-27 स्थित झुग्गी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बहरहाल, पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान कर मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजनों का आरोप है कि युवक हत्या की गई है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि रमेश सेक्टर-27 झुग्गी में रहता था। वह राज मिस्त्री का काम करता था। उसने झुग्गी के अंदर फांसी लगा ली। मामला घरेलू कलह का सामने आया है। कई बार पति पत्नी का आपस में झगड़ा होता था। मृतक के फांसी लगाने के बाद उसकी पत्नी को कमरे में कुछ सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। मृतक की पत्नी जब झुग्गी के अंदर गई तो वह हक्का बक्का रह गई। पति फंदे से झूल रहा था। इस पर उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने अंदर आकर फंदा काटा। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आएगी। इस कारण शव का संस्कार बुधवार को किया जाएगा। मृतक रमेश के बेटे ने बताया कि रात को मोबाइल फोन को लेकर उसकी मां ने उसके पिता को मारा था, जिसके बाद उसके पिता ने सुसाइड कर लिया। वहीं, मामले के जांच अधिकारी रामगढ़ चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या करने के कारणों के बारे साफ कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है। मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक रमेश के भाई उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि कि मेरे भाई ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें