फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश हत्याकांड का आरोपी साहिल तीन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेश हत्याकांड का आरोपी साहिल राणा तीन के रिमांड पर
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच पुलिस यमुनानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। भूपेश राणा हत्याकांड के आरोपी साहिल राणा को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच पुलिस यमुनानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल राणा व गैंगस्टर भुप्पी राणा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बरवाला निवासी भूपेश राणा की गोलियों से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस गैंगस्टर भूप्पी राणा समेत उसके एक अन्य साथी गौरव राणा को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी साहिल राणा पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गये हथियार और अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस इस मामले में अभी आरोपी सुखप्रीत और गौरव कतियाल फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें