फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी मोटर साइकिल में टक्कर, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने मारी मोटर साइकिल में टक्कर, महिला घायल
विज्ञापन


- सेक्टर-9/16 चौक में दोपहर साढ़े 12 बजे हुई घटना
- पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 9/16 चौक में तेज रफ्तार एक कार ने मोटर साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल पर पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। चौक में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस मंगवाकर तत्काल उसे अस्पताल पहुंचा।
पुलिस ने बताया कि यदि महिला ने हेलमेट लगाया होता तो शायद सिर में ज्यादा चोट न लगती। पुलिस ने मोटर साइकिल सवार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। मोटर साइकिल चालक महिला के साथ किसी काम से जा रहा था। जब वह 9/16 के चौक में पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार टक्कर मारकर मौके पर भाग निकली। हादसा इतना तेज हुआ कि महिला मोटर साइकिल से उछलकर दूर गिरी। हेलमेट न लगा होने के कारण महिला के सिर में चोट लगी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, मोटर साइकिल चालक को कुछ खरोंचे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर
वहीं, दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-टू में सुबह करीब 10 बजे एक कार चालक ने एक्टिवा सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार के सिर में गहरी चोट आई है। हालांकि एक्टिवा चालक ने हेलमेट लगा रखा था। लेकिन पीछे से टक्कर लगने के कारण हेलमेट सिर से निकल कर दूर गिर गया। घटना के बाद कार चालक घायल को अपनी गाड़ी में बैठकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें