फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार फिएस्टा ने मारी होंडा सिटी को टक्कर, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने मारी होंडा सिटी को टक्कर, महिला समेत चार घायल
विज्ञापन


- अंबाला निवासी बाइक सवार गंभीर, पीजीआई किया रेफर
- टक्कर लगने के बाद स्कूटी सवार महिला कार के शीशे पर गिरी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-4/5 ट्रैफिक लाइट प्वायंट के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल अस्पतालों में भेजा गया, जहां से एक बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस घटना में एक्टिवा सवार एक महिला सहित दो अन्य को भी चोटें आईं जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया।
दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर 4/5 की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के पास हैफेड की तरफ से आ रही फोर्ड फिस्टा ने परेड ग्राउंड की तरफ से आ रही एक होंडा सिटी कार को टक्कर मार दी। इसी दौरान एक बाइक और स्कूटी भी चपेट में आ गए। रफ्तार तेज होने की वजह स्कूटी सवार महिला कार के शीशे पर जा गिरी और उसका स्कूटर कार के नीचे फंस गया। बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आईं और सभी वाहन क्षतिग्रस्त हुए। घटना के तुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सिटी कार ड्राईवर गगनदीप मोहाली निवासी ने बताया की वह सेक्टर-पांच से सेक्टर-चार की ओर आ रहा था। सेक्टर-4/5 की ट्रैफिक लाइट पर जैसे ही पहुंचा और सेक्टर चार की तरफ मुड़ने लगा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट होने के बावजूद उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे होंडा सिटी का भी संतुलन बिगड़ गया और कार ग्रिल से जा टकराई। टक्कर के बाद आरोपी चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने जिसे पकड़ लिया गया। टक्कर में अंबाला निवासी बाइक चालक दविन्दर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी पर सवार सेक्टर-दो निवासी अनिता को भी काफी चोटें आई हैं। टक्कर के बाद भी कार के साथ ही कुछ दूर तक स्कूटर भी घसीटता चला गया। इस घटना में दो अन्य को भी चोटें आई, जिन्हें एलकेमिस्ट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें