िकिहेकिअज्ञात वाहन की टक्कर में पांच वर्षीय बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शाम के वक्त सेक्टर-11 की पार्किंग के पास खेलते हुए बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में मौके पर खेल रहे बच्चों में से दो वहीं जख्मी होकर गिर पड़े। लेकिन, जबतक आसपास मौजूद लोग दौडक़र पहुंचे, इससे पहले ही वाहन चालक फरार हो चुका था।
शाम करीब 7.15 बजे सेक्टर-11 गीता मंदिर के पास पार्किंग में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजरते एक वाहन की चपेट में आकर दोनों बच्चे जख्मी हो गए। दोनों बच्चे झुग्गी में ही रहते थे, जिनमें पांच वर्षीय अमन को गंभीर चोटें आई, जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पीजीआई में अमन की मौत हो गई जबकि चोटिल तीन वर्षीय बच्ची को इलाज के बाद सिविल अस्पताल से घर भेज दिया गया।