फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जमानती रैकेट मामले में चार और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी जमानती रैकेट मामले में चार और गिरफ्तार
विज्ञापन


- किसी भी मामले में आरोपी की जमानत के लिए सिक्योरिटी के तौर पर अदालत में पहुंच जाते थे गिरोह के सदस्य
- एक ही आरोपी कई मामलों में जब जमानती बनते देखे गए तो अदालत ने आरोपी को गिरफ्तार करने के दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अदालतों में फर्जी जमानत देने वाले रैकेट में शामिल आरोपियों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। सोमवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में इस रैकेट का खुलासा होने के एक आरोपी जयनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस ने इस मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस रैकेट में शामिल आरोपियों का खुलासा होने पर अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
रैकेट में शामिल आरोपियों का गिरोह किसी भी मामले में आरोपी की जमानत के लिए सिक्योरिटी के तौर पर अदालत में पहुंच जाते थे। अक्सर, एक ही आरोपी कई मामलों में जब जमानती बनते देखे गए तो अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-पांच थाना के एसएचओ करमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें गांव जोलूवाल निवासी धर्मपाल, बसौला निवासी देशराज और अजायब के अलावा बदलेव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गिरेगी कुछ और आरोपियों पर गिरफ्तारी की गाज
आरोपी आपस में मिलकर आरोपियों को जमानत दिलवाने में सिक्योरिटी के तौर पर खुद को पेश करते थे। इसके लिए आरोपियों से मोटी कमाई करते थे। पकड़े गए आरोपी, पहले भी कई मामलों में जमानती बन चुके हैं, जिनकी छानबीन जारी है। पुलिस की छानबीन में इस रैकेेट में कई और आरोपियों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें