बच्ची से छेड़छाड़ का आरेापी गिरफ्तार
पंचकूला। 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज के तौर पर हुई है, जिसपर आरोप है कि उसने नाबालिग बच्ची को घर में अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो मामले की शिकायत महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।