फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया अदालत में

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पहले अवैध रूप से खरीदी थी पिस्टल
विज्ञापन

- मोरनी फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से करनाल निवासी आरोपी अमित को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मोरनी के रिजॉर्ट में हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी करनाल निवासी अमित को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पहले ही एक कार और पिस्टल की बरामदगी कर ली थी। फायरिंग में जिस गैर लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, उसे आरोपी अमित ने छह साल पहले अंबाला के एक गांव से खरीदी थी। पूछताछ के बाद पुलिस वहां पहुंची भी, लेकिन बेचने वाले का सुराग नहीं मिल सका। घूमने के लिए पांच दोस्त बुधवार देर रात मोरनी के एक रिजॉर्ट में रुके। वहां शराब पीने के बाद डांस भी करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने कर्मियों के साथ पहले मारपीट की और फिर फायरिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें