पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
कालका। गांव बाड में एक व्यक्ति ने पेड़ से चुन्नी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त छोटे लाल (25) के रूप में हुई है, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं का रहने वाला था। मृतक गांव के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। पंचकूला में कालका के थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि मृतक के भाई के अनुसार छोटे लाल मानसिक रूप से परेशान रहता था। वह शनिवार शाम घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। रविवार सुबह करीब छह बजे वह उसे ढूंढने निकला तो देखा कि भट्टे के पास लगे एक पेड़ पर छोटे लाल का शव झूल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।