फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी युवक ने धारदार हथियार से कर दी युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सनकी युवक ने धारदार हथियार से की युवती की हत्या
विज्ञापन


- यूपी के बदायूं निवासी लड़की के माता-पिता रेलवे टिकट की कराने गए थे बुकिंग
- पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग, हत्या करने के बाद युवक ने निगला जहर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नाडा गांव में किराये पर रहने वाले एक सनकी युवक ने पड़ोस में ही रहने वाली युवती के गले पर धारदार हथियार से दर्जनों वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक ने खुद भी जहरीली दवा पी ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चंडीमंदिर थाना पुलिस पहुंच गई। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है।
बुधवार शाम करीब 5.30 यूपी के बदायूं के रहने वाली लड़की के माता-पिता रेलवे टिकट की बुकिंग के लिए गए थे। इस दौरान युवती को घर में अकेला देखकर, युवक उसके घर जा पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और लड़के ने युवती पर कातिलाना वार कर, उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने खुद भी दवा खा ली, जिससे उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब युवती के माता-पिता घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाना के एसएचओ ने बताया कि युवती के गले पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी भी बदायूं का ही रहने वाला है। घटना के बाद मृत युवती के शव को मॉर्चरी में रखवाकर, पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें