पार्षद के श्वसुर पर हमला, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पार्षद भावना गुप्ता के श्वसुर पर रविवार को हुए हमले की शिकायत के बाद पुलिस ने सेक्टर-पांच थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित आरोपियों के खिलाफ सबूतों को जुटा रही है ताकि हमले की वजह के साथ साथ आरोपियों का भी खुलासा हो सके।
पार्षद भावना गुप्ता सेक्टर 16 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार को जब उनके श्वसुर जा रहे थे इसी दौरान सड़क पर चल रहे एक आरोपी से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने पार्षद के श्वसुर पर हमला बोल दिया। इस हमले में उन्हें चोटें भी आई, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। मेडिकल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर पांच थाना के एसएचओ ने कहा कि इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।