50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त की
पिंजौर। शहर की विश्वकर्मा कालोनी निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार जयमल विगत कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। शुक्रवार को उसने गले में तार का फंदा बना कर पंखे से लटक कर अपनी जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।