डेरा की 45 सदस्यीय कमेटी का एक आरोपी गिरफ्तार
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में एसआईटी ने सिरसा निवासी विजय को हिसार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डेरा की 45 सदस्यीय कमेटी का सदस्य था, जिसके खिलाफ एफआईआर नंबर-345 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। हालांकि हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड आदित्य इंसा का अभी भी पुलिस को सुराग नहीं मिल सका है।