फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबध बना, बनाई वीडियो,पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो से नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन


- पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ-साथ आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि विगत फरवरी माह में आरोपी कपिल ने उसकी बेटी को शहर की रत्तपुर कालोनी में बुलाया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने तीन मई को रत्तपुर कालोनी में बुलाकर उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी कपिल के दोस्त बंटी और सावन भी मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी कपिल ने फिर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और आरोपी सावन ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान तीसरा आरोपी बंटी भी वहीं मौजूद रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के दिन डर के मारे उसकी बेटी ने उसे कुछ नहीं बताया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसकी बेटी ने उसे साथ घटी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी कपिल, सावन और बंटी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ आईपीसी की धारा 376, 34, 503 आदि के तहत मामला दर्ज कर आगेे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें