फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हडक़ंप, ग्रामीणों ने पुलिस को किया सूचित, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने बिना कपड़ों के घूमते देखा था युवक
विज्ञापन

मोरनी। शनिवार की सुबह थापली गांव से निकलने वाली घग्गर नदी में पानी में डूबा शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके ग्रामीणों ने तुरंत मोरनी पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसपर पुलिस चौंकी प्रभारी ने मांगे राम ने अपने पूरे स्टॉफ के साथ मौके पर पहुॅचकर शव को कब्जे में लिया। थापली के ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा की तरह वह शनिवार को भी सुबह अपने खेतों में काम पर जाने लगे तो उन्होंने देखा की एक शव नदी में पत्थरों के बीच में पानी में डूबा पड़ा है। आंख और कान पर काफी मात्रा में मिट्टी जमा थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर घर वापस जा रहे बच्चों ने किसी युवक को नदी के पास अर्द्धनग्न हालात में घूमते देखा था।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, हुड़दंग रोकने पर मिलती है देख लेने की धमकी, होमगार्ड हो तैनात
थापली के सरपंच सुनील शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर नदी के पास बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। युवक-युवतियां यहां पर शराब के नशे में हुड़दंग व अश्लील हरकतें करते हैं। अगर उन्हें ग्रामीण रोकने के लिए जाते हैं तो वह ग्रामीणों के साथ उलझते हैं और ग्रामीणों को देख लेने की धमकियां देते है। थापली के पूर्व सरपंच घनश्याम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नदी किनारे लगाए गए चेतावनी बोर्ड को भी हुड़दंगियों ने तोड़ दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द होमगार्ड नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें