शादी समारोह में गया था परिवार, पीछे से चोर ले उड़े सवा दो लाख रुपए
- पंचकूला सेक्टर 23 के एक बंद घर में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-23 में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था और चोरों ने सवा दो लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बंद घर में चोरों ने महज डेढ़ घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जब परिवार शादी से लौटा तो समान घर में चारों तरफ बिखरा पड़ा देख उन्हें समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हुई है, घर के सदस्यों ने सामान चेक किया तो पता चला कि घर से कैश गायब हुआ हैं। पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-23 निवासी अमनदीप ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वे अपने परिवार सहित रात करीब 8.30 बजे सेक्टर-15 में अपने पिता के दोस्त के लड़के की शादी मे परिवार सहित गए थे। जब वे रात करीब 10 बजे अपने घर वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था, उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें उनके पिता के कमरे से करीब 2 लाख रुपये नकद और उनके कमरे से करीब 25 हजार रुपये गायब मिले। अमनदीप का कार वाशिंग का काम है। उन्होंने तुरंत इस की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमनदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।