फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढते स्नैचिंग के मामले को नहीं रोक पर रही पिंजौर पुलिस,लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुए स्नैचर
विज्ञापन

- स्नैचरों ने शाम के वक्त वारदात को दिया अंजाम
- बाइक सवार दोनों स्नैचर लोगों के इकट्ठा होन से पहले गलियों से भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
रविवार शाम करीब छह बजे शिव कालोनी निवासी एक महिला से बाइक सवार दो स्नैचर चेन स्नैचिंग कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ओमवती निवासी शिव कालोनी ने बताया कि वह करीब छह बजे गली में घूमने निकली थी। जब वह गली में जा रही थी तो अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले में करीब डेढ़ तोले की सोने के चेन झपटकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक बाइक सवार गलियों में गायब हो गए। सूचना मिलने पर पिंजौर पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। गली में स्थित एक दुकान के मालिक बीडी बत्तरा ने बताया कि उनकी दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है जिसमें चेन स्नैचिंग की पूरी वारदात कैद हो गई है। बाइक सवार दो स्नैचर पहले गली में जाते हुए नजर आ रहे है उसके बाद वे आगे जाकर मुड़ कर वापिस आते हैं और गली में जा रही महिला के पीछे पहुंच कर गले में से चेन स्नैचकर फरार हो जाते हैं। कालोनीवासियों में बढ़ती चेन या पर्स स्नैचिंग के कारण भय का माहौल बनता जा रहा है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि चेन स्नैचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें