फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ठग ने कहा एटीएम में उसकी ड्यूटी है कह कर उपभोक्ता का बदला एटीएम निकाले एकाउंट से

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताकर बदला एटीएम कार्ड, 80 हजार ठगे
विज्ञापन


- अगले दिन एकाउंट से पैसे निकलने के बाद एटीएम कार्ड बदलने का पता चला
- पुलिस ने धारा-420 के तहत किया केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
मुख्य बाजार में स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसा निकलवाने आए व्यक्ति से एक शातिर ठग ने बैंक कर्मी बन कर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके बाद पीड़ित व्यक्ति के बैंक अकाउंट से हजारों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ वैली निवासी भजन सिंह ने बताया कि 17 मार्च को वह किसी निजी काम से पिंजौर आया हुआ था, इस दौरान शाम करीब चार बजे मुख्य बाजार में स्थित पीएनबी के एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए पहुंचा। उसने एटीएम से पैसा निकालने की कई बार कोशिश की लेकिन एटीएम से पैसा निकालने में असफल रहा। भजन सिंह ने बताया कि एटीएम चैंबर में पहले से एक व्यक्ति मौजूद था उसने कहा कि उसकी ड्यूटी एटीएम पर ही और यह कह कर उस व्यक्ति ने एटीएम कार्ड मांगा। जिसके बाद उस ठग ने एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल कर उसे एटीएम और पैसे दे दिए। भजन सिंह ने बताया कि अगले दिन 18 मार्च को उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसे बैंक एकाउंट से 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। जब पीड़ित ने मैसेज देख कर अपना एटीएम कार्ड चैक किया तो पाया कि उसका एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसे दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें