फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्य शैली से असंतुष्ट छात्रों ने नहीं ले जाने दिया शव
विज्ञापन

- पुलिस पर कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलीभगत करने का लगाया आरोप
- गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने व एफआईआर कैंसिल करने की मांग पर अडे़
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
गांव भुरेवाला स्थित एसआरएम कॉलेज में मंगलवार को पॉलिटेकिभनक के द्वितीय वर्ष के नेपाली छात्र शाहबुल अंसारी द्वारा फंदा लगाने पर अनेक छात्रों और छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए नारायणगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भी रोष प्रदर्शन कर शव नहीं ले जाने दिया। छात्रों ने पुलिस पर कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक द्वारा किए गए सुसाइड मामले में कोई जांच नहीं कि गई जबकि कॉलेज के सीएमडी द्वारा दी गई शिकायत पर रात को ही तीन छात्र गिरफ्तार कर लिए गए जो कि बिल्कुल नाजायज कार्यवाही है। नारायणगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भारी पुलिस बल के बीच गिरफ्तार छात्रों को छोड़ने की मांग पर अडे़ छात्रों ने देर रात तक मोर्चरी में डेरा जमाए रखा व शव नहीं ले जाने दिया। पुलिस अधिकारी देर रात तक छात्रों को समझाने का प्रयास करते रहे ताकि शव को दिल्ली पहुंचाया जा सके लेकिन छात्र नहीं माने। खबर लिखे जाने तक डीएसपी छात्रों को समझाने के प्रयास में जुटे हुए थे। नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है व पुलिस लगातार शव को परिजनों को सौंपने में जुटी है , लेकिन कुछ छात्र संगठन के सदस्य गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने व एफआईआर कैंसिल करने की मांग पर अडे़ हुए है। प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें