फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी इंचार्ज के तबादले से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


एसआईटी इंचार्ज के तबादले से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होगी मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के इंचार्ज मुकेश मल्होत्रा का तबादला होने के बाद इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसी एसआईटी ने हिंसा मामले की जांच के सिलसिले में कई बड़े आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। टीम के सदस्य लगातार आरोपियों की तलाश में न केवल हरियाणा और पंजाब बल्कि आसपास राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी दबिश देते रहे ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। हालांकि हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड आदित्य इंसां की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसआईटी लगातार आरोपी को गिरफ्तार करने में छापेमारी करती रही और माना जा रहा है कि आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के पुलिस काफी करीब है। इसी टीम ने हनीप्रीत, सुखदीप कौर, गुरमीत सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें