फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन

कालका। खेड़ा सीता राम निवासी एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी (25) के रूप में हुई है। लक्ष्मी मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी और परवाणू की एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस को दिये बयान में मृतका के पत्ति संजीव ने बताया कि वह और उसकी पत्नी परवाणू में अलग-अलग कंपनी में काम करते थे। उनकी शादी 2007 में हुई थी, दोनो के दो बच्चे भी है। रविवार को लक्ष्मी पहले नौकरी से घर आ गई थी और वह खुद बाद में घर आया था। रात करीब नौ बजे जैसे ही दोनों खाना खाने बैठे तो लक्ष्मी की तबियत खराब हो गई। उसने शक जताते हुए बताया कि हो सकता है लक्ष्मी ने गलती से कोई जहरीली वस्तु न निगल ली हो। तबियत बिगड़ने के बाद लक्ष्मी को कालका स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पंचकूला के सेक्टर-छह स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, फिलहाल मृतका के शव को कालका सीएचसी के शव गृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें