फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो और फोटो दिखा कर कराया पति से तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर कराया पति से तलाक
विज्ञापन

- आरोपी से महिला को है ढाई साल का बच्चा
- सरकारी विभागों की नकली मोहरें, जाली लाइसेंस और अन्य दस्तावेज बनाने का भी लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पहले एक निजी चैनल में नौकरी दिलाने के बहाने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का एक महिला ने आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब निवासी महिला ने बताया कि वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कह कर आरोपी लगातार दुष्कर्म करने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक यातनाएं भी देता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई और आरोपी से उसे करीब ढाई साल का बच्चा भी। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान में पिंजौर निवासी पीड़िता ने बताया कि 2014 से पहले वह पंजाब में रहती थी, इस उसकी मां के परिचित एक तरसेम नाम के व्यक्ति ने बताया कि पिंजौर में बिटना रोड पर स्थित एक निजी चैनल में काम करने के लिए लड़के-लड़कियों की जरूरत है। जिसके बाद वह पंजाब से पंचकूला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वहां उसे आरोपी अमरजीत मिला जो उसे सेक्टर-18 पंचकूला में स्थित मकान नंबर 249 में ले गया। आरोपी ने उस मकान को कंपनी का गेस्ट हाउस बताया। उसके बाद उसने बिटना रोड स्थित निजी चैनल के ऑफिस में खुद को चैनल का मालिक बताकर उसका इंटरव्यू लिया। आरोपी अमरजीत ने पीड़िता को इंटरव्यू में सिलेक्ट करने के बाद सैलरी 12 हजार रुपये मासिक और रहन, खाना-पीना कंपनी की ओर से देने की बात कही। आरोपी ने उसके पति को भी यहीं चैनल में काम दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसने कंपनी ज्वाइन कर ली। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी ने नशे की हालात में उसे गेस्ट हाउस (आरोपी के मां-बाप का घर) में उसे जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह भाग कर उसने अपनी इज्जत बचाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत देने की बात पर आरोपी अमरजीत के मां-बाप उसके पास आए और भविष्य में अपने लड़के की ओर से ऐसी गलती नहीं करने और वाक्या गलती से नशे की हालात में होने की बात कही। इसके बाद उसने आरोपी के मां-बाप के आश्वासन पर आरोपी को माफ कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी ने पिंजौर में उसी मकान में एक कमरे में रहने लगा, जिसमें वह रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके दिए खाने को खाकर वह बेहोश हो गई और उसकी बेहोशी की हालात में आरोपी अमरजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो आरोपी ने उसकी बनाई वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करने लग गया। बताया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पीड़िता को कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है तो उसने मेरी अश्लील वीडियो और फोटो मेरे पति को दिखाकर उससे मेरा तलाक करवा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध हैं और उससे जब शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमरजीत ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सोची-समझी साजिश के तहत उसे चुंगल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के साथ-साथ उसका पति से तलाक करवा दिया। वहीं आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें